गढ़वा: डंडई में प्रसूता की मौत पर बवाल, कई घंटे बंधक रहे सिविल सर्जन व प्रभारी, सिविल सर्जन ने कही करवाई की बात
Garhwa, Garhwa | Jul 6, 2026 गढ़वा के डंडई की एक प्रसूता के मौत के बाद सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर मुआवजा, दोषियों पर कार्रवाई और अस्पताल की व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर धरना दिया तथा सिविल सर्जन डॉ. जे. एफ. कनेडी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार राम को कई घंटे बंधक बनाया रखा।