मंडला: पत्थर पटककर की थी हत्या, आरोपी ने झाडिय़ों में छिपा दिया था पत्थर, न्यायालय ने भेजा जेल
Mandla, Mandla | Mar 31, 2026 महाराजपुर थाना क्षेत्र में युवक की केहरपुर निवासी प्रभू मरावी की हत्या के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर मंगलवार को तीन बजे खुलासा कर आरोपी शिवम मरावी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि 28 मार्च को ग्राम बेरटोला में दोनों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद महाराजपुर लौटने पर रात में फिर विवाद बढ़ गया।