पीलीभीत: जमुनिया खास में ओवरलोड ट्रॉली से गिरे लकड़ी के लट्ठे, ई-रिक्शा चकनाचूर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
पीलीभीत के थाना माधौटांडा क्षेत्र में जमुनिया खास के पास शनिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लट्ठों से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से अचानक लकड़ियां गिरकर पीछे चल रहे ई रिक्शा पर आ गिरीं, जिससे ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रॉली में क्षमता से अधिक लट्ठे लदे भरे थे।