खरौंधी: तेज रफ्तार बोलेरो ने ठेला और दो बाइक को मारी टक्कर, चार लोग घायल
गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र अंतर्गत खरौंधी-भवनाथपुर मुख्य पथ पर मध्य विद्यालय अमरोरा के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ठेला और दो मोटरसाइकिलों से टकरा गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर