नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के कन्हैली शिव मंदिर के समीप अपराधियों के द्वारा गोली मारकर शिक्षिका शिवानी वर्मा की हत्या मामले के दूसरे दिन पूर्णिया परिक्षेत्र के डीआईजी पी के मंडल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी लिया। जहां कई बिंदुओं पर जांच के बाद पुलिस पदाधिकारी को कई तरह के निर्देश दिए। मौके पर अररिया एसपी अंजनी कुमार सिंह , थाना अध्यक्ष संजय कुमार मौजूद रहे।