सतना। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन सुनवाई के दौरान कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जिले के विभिन्न अंचलों से आए 146 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जन सुनवाई में नागरिकों ने राजस्व, भूमि विवाद, पेयजल, बिजली, पेंशन, आवास, सड़क तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों के आवेदन प्रस्तुत किए।