हरदा: हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, कलेक्टर ने दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश।
Harda, Harda | Jul 8, 2026 हरदा में बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के विकास कार्यों और बिजली आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि संपर्क अभियान 2026 के तहत जिले में 90 शिविर लगाए गए, जिनमें 11 हजार 309 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 11 हजार 138 शिकायतों का निराकरण किया।