जलालगढ़: सड़क दुर्घटना में टोटो चालक घायल
बायसी-दिघलबैंक स्टेट हाइवे 99 के बेला चौक के पास एक सड़क दुर्घटना में टोटो चालक गभीर रूप से घायल हो गया जिसकी स्थिति काफी नाजुक बतायी जा रही है। जानकारी देते हुए स्थानीय समाजसेवी ने बताया कि पंचायत के बंगाली टोला भवानीपुर निवासी शमशाद आलम अपनी टोटो पर सवारी लेकर रौटा की ओर से आ रहा था। यात्रियों को हल्की चोटें आयी पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया