गनाेड़ा: मुंगाणा के सांगोली हनुमान जी मंदिर पर बारिश की कामना के लिए लेज़र हवन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई
गनोड़ा पंचायत समिति के अंतर्गत बांसवाड़ा -उदयपुर मुख्य मार्ग से सटे मुंगाणा ग्राम पंचायत के प्रसिद्ध प्रदेश का सबसे ऊंचा दो मंजीला, दो प्रवेश द्वार वाला एक एक मात्र सांगोली हनुमान जी मंदिर पर रविवार दोपहर 12 बजे को गांव के ग्रामीणों ने और सांगोली सेवा समिति ने बुजुर्गो के मार्गदर्शन मे तथा विप्रवरो के आचार्यत्व मे दिन भर विशेष पुजा अर्चना कर हवन और यज्ञ किया।