मऊरानीपुर: चलती बाइक आग का गोला बनी, झुलसे युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; परिवार ने मांगी आर्थिक सहायता
टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़वार निवासी 20 वर्षीय चन्द्र कुशवाहा की चलती बाइक में आग लगने से झुलसने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। 19 जून को हुई घटना के बाद उसका झांसी मेडिकल कॉलेज और ग्वालियर में इलाज चला, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। सब्जी बेचने और मजदूरी कर परिवार का सहारा बने दीपचन्द्र की मौत से परिवार पर आर्थिक स