राजगीर: बिहार दिवस पर इनर व्हील क्लब राजगीर ने किया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
Rajgir, Nalanda | Mar 22, 2025 बिहार दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब राजगीर ने जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार की दोपहर 2:00 बजे पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अमला, कटहल, महोगनी, अमरूद आदि छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए, जो मिशन हरियाली नूरसराय द्वारा निःशुल्क प्रदान किए गए थे।क्लब अध्यक्ष अंतरा साव ने कहा कि बसंत और पतझड़ का मौसम पौधारोपण के लिए उपयुक्त होता है।