जीरापुर: जीरापुर नगर में संविधान दिवस पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह ने शपथ दिलाई
जीरापुर नगर परिषद में संविधान दिवस पर कार्यक्रम हुआ। जिसकी शुरुआत संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उसके बाद संविधान में वर्णित अपने अधिकारों, कर्तव्यों एवं दिशानिर्देश का पालन करने की नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह ने शपथ दिलाई। कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।