सिवनी: उत्कृष्ट स्कूल प्राचार्य के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, हटाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
Seoni, Seoni | Jul 4, 2026 सिवनी के उत्कृष्ट स्कूल के प्राचार्य महेश गौतम पर छात्रों से अभद्रता के आरोपों को लेकर NSUI ने विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को संगठन के कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ रैली निकालकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। NSUI ने प्राचार्य को पद से हटाने और मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।