डुमरा प्रखंड अंतर्गत हरिछपड़ा स्थित श्री सुखधाम आश्रम में एक पावन, आध्यात्मिक एवं भक्तिमय आयोजन के साथ नवनिर्मित गौशाला में गौ माता का विधिवत गृहवास संपन्न हुआ। आश्रम के महंत श्री किशोरी शरण मुठिया बाबा के सान्निध्य में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ किया गया।