पीलीभीत: सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला के दो बच्चे हैं। गांव के एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला पति और बच्चों के सोने के बाद प्रेमी के घर चली गई। कुछ देर बाद पति जागा और पली को नदारद देख उसे तलाशने निकल पड़ा। शक होने पर प्रेमी के घर पहुंच गया। महिला प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तो हंगामा हो गया।