पीलीभीत: जगतपुर गांव के पास गन्ने के खेत में बाघ की चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सेहरामऊ थाना क्षेत्र में एक हफ्ते से दर्जनों गांवों के पास में बाघ की चहलकदमी देखी जा रही है। जिसके चलते किसानों में दहशत का माहौल है और किसान अपने खेतों में जाने से घवरा रहे हैं। उसके बाद भी वन विभाग मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। जिसको लेकर किसान काफी परेशान है। बाघ की चहलकदमी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।