पलिया: भारत-नेपाल सीमा पर शॉर्ट सर्किट से CNG कार में लगी आग, कार में सवार सभी लोग सुरक्षित
भारत-नेपाल सीमा को जोड़ने वाले गौरीफंटा मार्ग कजरिया सीमा चौकी के पास शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट की वजह से एक सीएनजी अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई। कार में शाहजहांपुर निवासी प्रभाकर वर्मा और उनके 5 साथी (कुल 6 लोग) सवार थे। लपटें उठती देख कजरिया सीमा चौकी पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मोर्चा संभाला।