गिरिडीह: मुकुंदो निवासी लखन बासकी सड़क हादसे में घायल, हाथ-पैर टूटे; सदर अस्पताल से धनबाद रेफर
डुमरी थाना क्षेत्र के मुकुंदो गांव निवासी लखन बासकी सड़क हादसे में घायल हो गया। सोमवार को 3 बजे सदर अस्पताल में इलाज के बाद इसे धनबाद रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में ईसका हाथ और पाव टूट गया। बताया गया कि लखन बासकी बाईक से अपने रिश्तेदार के घर गण्डेय गया हुआ था।