समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत बालोद जिले में धान की अवैध खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य, सहकारिता एवं कृषि उपज मंडी के संयुक्त जांच दल द्वारा जिलेभर में निरीक्षण किया जा रहा है।