पट्टी: धरमपुर गांव निवासी व्यक्ति का शव सड़क हादसे में पीएम के बाद घर पहुंचा, अंतिम संस्कार को समझाने में जुटी पुलिस
कंधई थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी प्रतिभा देवी गौतम ने बीते बुधवार को पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति प्रेमचंद गौतम (50) बीती 29 तारीख की देर रात पट्टी कोतवाली क्षेत्र के गड़ौरी खुर्द गांव से घर लौट रहे थे। रास्ते में सड़क पार करते समय रानीगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी