सहारनपुर: मुस्लिम धर्म से परेशान होकर शहजाद बना शंकर, पैतृक गांव बहेड़ी गुर्जर में परिवार सहित पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
21 अप्रैल को हरिद्वार में परिवार सहित सनातन धर्म अपना कर शहजाद से शंकर हुए शख्स का आज पैतृक गांव बहेड़ी गुर्जर में बुधवार शाम 4:00 बजे भव्य स्वागत हुआ। गुरु धर्माचार्य अरुण कृष्ण जी महाराज और परिवार के साथ गांव लौटे शंकर का ढोल-नगाड़ों और पुष्पमाला से स्वागत किया गया। गांव पहुंचते ही शंकर ने पहले गांव के मंदिर में पूजा-अर्चना की और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया