बीना: ग्राम देहरी में खेत में बने मकान से तीन भैंस चुरा ले गए चोर, फरियादी ने थाने में की शिकायत
Bina, Sagar | Jun 3, 2026 आगासौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देहरी में एक चौंकाने वाला चोरी का मामला सामने आया है। खेतों के बीच बने मकान में बंधी तीन भैंसें चोरों ने रात के अंधेरे में उड़ा लीं। मकान मालिक अजब सिंह ठाकुर सुबह जब उठे तो उनका कलेजा मुंह को आ गया। आंगन में सिर्फ खाली रस्सियां पड़ी थीं। और तीनों भैंस गायब थी। जिसकी शिकायत फरियादी ने आगासौद थाने में की है।