बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के पड़ौलिया गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ पी लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख भर्ती कर लिया है। परिजनों ने बताया किशोरी घर में अकेली थी और उस पर ऊपरी चक्कर है। फिलहाल इस मामले में डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी है।