पन्ना: पन्ना में 'टाइगर' का आतंक: रिहायशी इलाकों में बाघ की दहाड़ से दहशत, हाथियों को लेकर पहुंची पीटीआर टीम
Panna, Panna | Apr 16, 2026 "मध्य प्रदेश के पन्ना में बाघों का बढ़ता कुनबा अब ग्रामीणों के लिए आफत बन गया है। आज विक्रमपुर गाँव में एक बाघ ने घुसकर दो मवेशियों का शिकार किया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर हाथियों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी गई है।"