चकिया: सोनहुल में अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
सोनहुल गांव में आज बुधवार दोपहर करीब 2 बजे भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों व युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवाओं ने हाथों में नीले ध्वज लेकर पूरे जोश और उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए लोग बाबा साहेब के जयकारे लगाते नजर आए।