गम्हरिया: दुर्गा मंदिर में प्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था
बिहारीगंज रेलवे स्टेशन दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को रुद्र शक्ति सेवा समिति की ओर से प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ अंचलाधिकारी अविनाश कुमार और थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण के साथ शीतल पेयजल की भी व्यवस्था की गई।