धार की कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, चाइनीज डोर के साथ 2 युवक व एक बाल अपचारी पकड़े।धार की कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज डोर (नायलॉन/कांचयुक्त मांझा) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने शहर में चाइनीज डोर से पतंगबाजी कर रहे दो युवकों और एक बाल अपचारी को पकड़कर उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया है।