चान्हो: चान्हो की दो पंचायतों में 'आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार' कार्यक्रम का आयोजन
Chanho, Ranchi | Nov 28, 2025 शुक्रवार दिन के 11 बजे से आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” चान्हो प्रखण्ड के चोरया और तरंगा पंचायत में आयोजित की गई, इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएँ सुनकर उनके समाधान के लिए ऑन-द स्पोर्ट सेवा प्रदान की गई। इस दौरान आय, जाति, आवासीय प्रमाणपत्र से लेकर पेंशन, राशन, मनरेगा, जॉब कार्ड तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े आवेदन मौके पर ही लिए गए।