बिक्रमगंज: बिक्रमगंज के जोन्ही में नहर में नहाने के दौरान 14 वर्षीय किशोर डूबा, नाबालिग की तलाश जारी, प्रशासन से मदद की मांग
बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के जोन्ही गांव के समीप शुक्रवार को 11 बजे नहर में नहाने के दौरान एक किशोर डूब गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण नहर पुल पर जमा हो गए। किशोर के शव की तलाश जारी है। बताया गया कि जोन्ही निवासी मो. सैयद खां उर्फ जोधा खां का 14 वर्षीय पुत्र सिकंदर खां अपने कुछ दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था।