पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत गहर पथरा मोड़ के समीप गुरुवार देर शाम स्कॉर्पियो के धक्के से जख्मी तीसरे किशोर की भी मौत हो गई। एमएमसीएच में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर राहुल अग्रवाल के निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां रात 10:00 बजे उसने दम तोड़ दिया। पुनः डेड बॉडी एमएमसीएच लाई गई है।