मिश्रिख: मिश्रिख में पुलिस बैरिक का निर्माण करते समय पाढ़ टूटकर गिरने से एक मिस्त्री की हुई दर्दनाक मौत, मजदूर हुआ जख्मी
पुलिस बैरिक का निर्माण करते समय लकड़ी की पाढ़ टूट कर नीचे गिर गई। चार मंजिला इमारत का निर्माण करते समय बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।जिन्हें नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया।जहां पर डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।