गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में किया कन्या पूजन, देशवासियों को दी रामनवमी की बधाई
गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्या पूजन किया और इसके बाद प्रदेशवासियों को नवरात्रि और श्री रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वासंतिक नवरात्रि में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी की तिथि तक आदिशक्ति मां भगवती के अलग-अलग स्वरूपों का अनुष्ठान आज नवदुर्गा स्वरूपी कुंवारी कन्याओं के पूजन के साथ संपन्न हुआ।