गोरखपुर: गुलरिहा थानाक्षेत्र के फतेहपुर की निवासी नौशीन ने यूपीएससी की परीक्षा में प्राप्त किया 9वां स्थान
संघ लोकसेवा आयोग का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया, जिसमें गोरखपुर के फतेहपुर की निवासी नौशीन ने देश में 9वां स्थान हासिल किया है।नौशीन के पिता अब्दुल कयूम आकाशवाणी गोरखपुर केंद्र में कार्यरत हैं।नौशीन ने चौथे प्रयास में यह सफलता हासिल की है।नौशीन ने कहा कि वह सेवा में आने के बाद महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष काम करेंगी।