गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रामनवमी के मौके पर किया यज्ञ
रामनवमी के मौके पर आज गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक अनुष्ठान के तहत यज्ञशाला में यज्ञ किया। इस दौरान गोरखनाथ मंदिर के तमाम पुजारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने खुद मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ किया और सामूहिक रूप से लोकमंगल की कामना भी की। उन्होंने रामनवमी के मौके पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दी हैं।