बागीदौरा: अहमदाबाद जाते समय दर्दनाक हादसा, बड़ोदिया के दंपती की एक साथ मौत से गांव शोकाकुल
गुजरात के अहमदाबाद हाईवे पर कटलाल चौकड़ी के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में बड़ोदिया निवासी विनोद शुक्ला (62) एवं उनकी पत्नी रमिला शुक्ला (58) का दुखद निधन हो गया। दोनों गुरुवार सुबह उपचार के लिए अहमदाबाद जा रहे थे, तभी उनकी कार आगे चल रहे ट्रॉले से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रॉले में जा घुसा और दंपती की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे क