मैहर: तीन माह से लापता युवक की हत्या का रामपुर बघेलान पुलिस ने किया खुलासा, ससुराल में दफन मिला कंकाल
सतना। करीब तीन माह से लापता युवक की गुमशुदगी का मामला अब हत्या में बदल गया है। रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम टीकर में युवक का कंकाल बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग के चलते साजिश रचकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की हर ऐंगल से जाँच कर रही हैं।