घोसी: जिला सृजन दिवस पर घोसी प्रखंड और नगर पंचायत में कार्यक्रम आयोजित
भास्कर न्यूज घोसी| जिला स्थापना दिवस के अवसर पर घोसी प्रखंड परिसर एवं नगर पंचायत में सभी विभागों का अलग-अलग शिविर लगाया गया। आयोजित शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिता कुमारी ने किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा, जीविका, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि विभाग समेत अन्य विभागों के द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाकर लोगों की परेशानी सुना गया।