घोसी: मुर्गीयाछक गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, पीएचसी घोसी से रेफर
मुर्गीयाचक गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को सड़क से गुजरने के क्रम में एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। आसपास के लोगों के द्वारा तत्काल उसे पीएचसी घोसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतू सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया।