देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने शान्ति विहार पुलिया के पास से एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 473 ग्राम चरस बरामद
देहरादून की रायपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर शुभम बिष्ट, पुत्र आन सिंह बिष्ट, निवासी एमडीडीए कालोनी, केदारपुरम, थाना नेहरुकालोनी, जनपद देहरादून, उम्र 26 वर्ष है को 473 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बाईक को पुलिस ने सीज कर दिया है. वहीं पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया.