श्रीडूंगरगढ़: सातलेरा गांव के पास हाईवे पर दूध से भरा टेम्पो पलटा, कई क्विंटल दूध बह गया
बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे पर सातलेरा गांव के बस स्टैंड के पास सोमवार को दूध से भरा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टेम्पो में भरा कई क्विंटल दूध सड़क पर बह गया। हालांकि चालक सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसार टेम्पो सातलेरा डेयरी में दूध सप्लाई करने जा रहा था। इसी दौरान सातलेरा बस स्टैंड के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और टेम्पो पल