औरैया: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जेसी चौराहा के समीप कार ने ऑटो में मारी टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल, रेफर
शहर के मोहल्ला नरायनपुर निवासी शिवम गुप्ता 26 वर्ष पुत्र हरीओम गुप्ता ऑटो चालक अपने साथी निहाल के साथ गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे मंडी समिति में सब्जी खरीदने के लिए जा रहा था। जैसे ही ऑटो जेसी चौराहे के समीपपहुंचा उसी समय पीछे से आ रही कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट कर बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही कार भी छतिग्रस्त हो गई।