महाराजगंज: जलालपुर गांव के पास सड़क पार कर रही भैंस से टकराया बाइक सवार युवक, गंभीर रूप से घायल
8 जून सोमवार की शाम 7:00 बजे के आसपास सड़क पार कर रही भैंस से बाइक सवार युवक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक के परखच्चे उड़ने के साथ-साथ युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक का खबर लिखे जाने तक इलाज किया जा रहा है। फिलहाल डॉक्टरों के मुताबिक युवक के पैर में गंभीर चोट बताई गई है।