केवटी रनवे: केवटी प्रखंड प्रमुख को हटाने की सिफारिश, अंतिम फैसला सरकार करेगी
केवटी प्रखंड प्रमुख को पद से हटाने की सिफारिश की गई है। यह सिफारिश प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय द्वारा पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार को भेजी गई है। जानकारी के अनुसार, यह मामला लोक प्रहरी वाद संख्या 12/2025 से जुड़ा है, जिसमें वसीम आरा ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में 11 जून 2026 को पंचायती राज विभाग के सचिव द्वारा अंतिम आदेश जारी किया गया था।