बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर से पलामू जिले में लगातार बारिश हो रही है। जिले के उपरी इलाके लातेहार, लोहरदगा, गुमला आदि क्षेत्रों में भी बारिश होने से कोयल नदी का जलस्तर बढ गया है। ऐसे में मेदिनीनगर-शाहपुर-चैनपुर के बीच नये पुल निर्माण कार्य पर असर पड़ा है। निर्माण कार्य में लगी मशीनांे को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। जरूरी उपकरण भी हटा दिए गए हैं।