सिकंदरा: कथित वैद्य का शराब पीते वीडियो हुआ वायरल, परिवार ने बताया 'एआई से बना'
सिकंदरा प्रखंड के लोहसिंघानी गांव निवासी कथित वैद्य साहब इन दिनों विवादों में हैं। बुधवार शाम करीब 5 बजे उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वे सहयोगियों के साथ शराब पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो को ठंड के मौसम का बताया जा रहा है, लेकिन इसके सामने आते ही इलाके में चर्चा तेज हो गई है।