हाथरस: गेहूं निकालते समय थ्रेसर में हाथ व सिर फंसने से एक युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
जनपद हाथरस के गांव सलेमपुर में गेहूं निकालते समय थ्रेसर में फंसने से एक युवक प्रमोद पुत्र कुंवरपाल की दर्दनाक मौत हो गई। गांव सलेमपुर में खेत में गेहूं निकलते समय युवक का हाथ व सिर थ्रेसर में फंस गया, जिसके कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।