भीलवाड़ा: हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर भीलवाड़ा शहर में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
भीलवाडा शहर के संजय कॉलोनी में स्थित श्री गुरु बजरंग आशीर्वाद मंदिर से महंत काका राम के सानिध्य मे शुक्रवार शाम 4 बजे भव्य शोभायात्रा निकली जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री गेस्ट हाउस चौराहे पहुचने पर महाकाल महाआरती आयोजित हुई। जिसमें सभी क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढकर भाग लिया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।