खिलचीपुर: राज्य मंत्री वाल्मीकि समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुए शामिल, 38 जोड़ों को दिया आशीर्वाद
छापीहेड़ा नगर के जीरापुर रोड स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में वाल्मीकि समाज का तहसील स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें आज रविवार की सुबह 11:30 बजे शामिल होने पहुंचे मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री गौतम टेटवाल जहां पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 38 नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्रेषित की।