राजगढ़: राजगढ़ में आयोजित की गई कुशाभाऊ ठाकरे शक्ति केंद्र की बैठक
राजगढ़ के गणेश जी की छतरी पर गुरुवार को शाम 5:00 बजे करीब श्री कुशाभाऊ ठाकरे शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं को बताने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान केंद्र प्रभारी मनोज सिंह हाड़ा, मंडल अध्यक्ष सचिन मौर्य सहित अन्य उपस्थित रहे।