शाहबाद: बस स्टैंड पर फारूक की टंकी के पास अस्पताल कर्मी चाइनीज मांझा फंसने से हुआ घायल, असंतुलित होकर ट्रक से बाल बाल बचा
सुबह तकरीबन 10:00 बजे एक अस्पताल कर्मी शिवम कश्यप अपने मोहल्ले गढ़ी खुर्द से बाइक द्वारा अस्पताल जा रहा था। रास्ते में बस स्टैंड पर फारूक टंकी के पास चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में फंस गया जिससे गर्दन, हाथ में काफी चोटे आई हैं। असंतुलित होकर वह ट्रक से भी दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा।